Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सस्‍ते में दुबई घूमने का है मौका, IRCTC का है ये किफायती टूर पैकेज

    IRCTC अहमदाबाद से दुबई के स्पेशल टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। दुबई उत्कृष्ट वास्तुकला शानदार शॉपिंग सेंटर विशाल कॉर्पोरेट बिल्डिंग और आकर्षक बीच के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है।

    By Sajan ChauhanEdited By: Updated: Wed, 19 Jun 2019 08:13 AM (IST)
    सस्‍ते में दुबई घूमने का है मौका, IRCTC का है ये किफायती टूर पैकेज

    नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। भारतीय रेलवे का उपक्रम इंडियन रेलवे टूरिज्म एंड कैटरिंग कॉरपोरेशन अहमदाबाद से दुबई के स्पेशल टूर पैकेज की पेशकश कर रहा है। दुबई उत्कृष्ट वास्तुकला, शानदार शॉपिंग सेंटर, विशाल कॉर्पोरेट बिल्डिंग और आकर्षक बीच के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। संयुक्त अरब अमीरात में सबसे अधिक घूमा जाने वाला शहर दुबई दुनिया का जाना-माना शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें: बैंक अकाउंट बंद करवाने का ये है प्रोसेस, जानेंगे तो नहीं होगी परेशानी

    पैकेज की जानकारी:

    पैकेज का नाम: करिश्माई दुबई विद अबू धाबी (Charismatic Dubai with Abu Dhabi)

    शामिल डेस्टिनेशन: दुबई/अबू धाबी

    ट्रेवलिंग मोड: अहमदाबाद से फ्लाइट के जरिए

    टूर की तारीख: 11 जुलाई, 2019 से 17 जुलाई, 2019 कुल यात्री 32

                        15 अगस्त, 2019 से 21 अगस्त, 2019 कुल यात्री 32

                         27 अक्टूबर, 2019 से 2 नवंबर, 2019 कुल यात्री 35

                         28 अक्टूबर, 2019 से 3 नंवबर, 2019 कुल यात्री 35

    मील प्लान: एमएपी (ब्रेकफास्ट और डिनर)

    ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन पर कितना लगेगा ब्याज, इन बातों से होगा तय

    फ्लाइट की जानकारी:

    तारीख                   फ्लाइट      सेक्टर           प्रस्थान   आगमन

    11 जुलाई,2019     G9-480    AMD-SHJ     05:15     06:30

    15 अगस्त,2019

    27 अक्टूबर,2019

    28 अक्टूबर,2019

    17 जुलाई,2019     G9-489    SHJ-AMD      00:35    04:35

    21 अगस्त,2019

    02 नवंबर,2019

    03 नवंबर,2019

    पैकेज का किराया

    क्लास                                      कीमत (प्रति व्यक्ति)

    कंफर्ट  ऑक्यूपेंसी              11 जुलाई,2019  15 अगस्त,2019  27 अक्टूबर,2019  28 अक्टूबर,2019

              सिंगल                     66200 रुपये      67200 रुपये       74500 रुपये         74500 रुपये

              डबल                       55900 रुपये      56900 रुपये       64200 रुपये         64200 रुपये

              ट्रिपल                     55600 रुपये       56600 रुपये       63900 रुपये         63900 रुपये

              चाइल्ड विद बेड         55200 रुपये      56200 रुपये       63500 रुपये         63500 रुपये

              चाइल्ड विदआउट बेड 52500 रुपये      53500 रुपये       58400 रुपये         58400 रुपये

    ये भी पढ़ें: पैसों की है इमरजेंसी और जेब भी है खाली तो आजमाएं ये उपाय, आसानी से हो जाएंगे काम

    पैकेज में शामिल:

    • इकोनॉमी क्लास में रिटर्न टिकट
    • रिटर्न एयरपोर्ट ट्रांसफर
    • दुबई के 3 स्टार कैटेगरी होटल में 5 रात का स्टे
    • बुफे ब्रेकफास्ट रोजाना
    • डिनर रोजाना
    • प्रतिदिन 1 पानी की बोतल
    • आधा दिन का दुबई शहर का टूर और साथ में डीटीसीएम अधिकृत गाइड भी मिलेगा।
    • धोव क्रूज और साथ में डिनर
    • डेसर्ट सफारी साथ में ब्राबेक्यू डिनर, बेली डांस और तनौरा शो
    • ब्रुजखलीफा में 124वीं मजिंल पर जाने का टिकट
    • दुबई मॉल में एंट्री और म्यूजिकल फाउंटेन शो
    • अबू धाबी शहर का टूर
    • डोलफिन शो या मिरेकल ग्राडन किसी एक जगह में एंट्री
    • अमीरात मॉल में एंट्री
    • साइटसीइंग के लिए कोच
    • अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड
    • टूर मैनेजर
    • सामान्य दुबई वीजा और ओटीबी चार्ज
    • 60 वर्ष से कम आयु के यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस
    • सभी टैक्स लागू

    टूर कैंसल करने पर इतना लगेगा चार्ज:

    • टूर शुरू होने से 30 दिन पहले 20 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 30-21 दिन पहले 30 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 21-15 दिन पहले 60 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 14-8 दिन पहले 90 फीसद चार्ज लगेगा।
    • टूर शुरू होने से 8 दिन पहले 100 फीसद चार्ज लगेगा।  

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप